बरेली, मार्च 16 -- फरीदपुर, संवाददाता। घर में सो रही युवती से दबंगों ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने युवती के साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी। सीओ के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक 5 नवंबर को फरीदपुर के एक गांव की युवती के साथ दबंग ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। आरोप है चार युवती घर में सो रही थी। परिवार के लोग दूसरे कमरे सोए हुए थे। आधी रात में भमोरा के मिलक के अनिल और संजीव घर में घुस आए। उन्होंने युवती को दबोच लिया। युवती ने दबंगों से बचने के लिए चीख पुकार की। जिसके बाद उन्होंने सीने पर तमंचा रखकर युवती के साथ मारपीट की। युवती ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने सीओ से...