संवाददाता, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर रहरा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव की महिला ने गांव के एक शख्स पर रेप का आरोप लगाते हुए 19 मार्च को थाने में तहरीर दी। अगले दिन उसने दूसरी तहरीर दी जिसमें उस शख्स के साथ एक दलित मजदूर को भी आरोपी बना दिया। गांव का एक अन्य शख्स इसमें महिला का साथ दे रहा था। आरोप है कि पुलिस ने 20 मार्च को मजदूर को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला का सहयोग कर रहे गांव के उस व्यक्ति ने मजदूर के परिवार पर दबाव बनाकर 1.35 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोप है करीब 35 घंटे तक मजदूर को अवैध तरीके से हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच फैसला होने की बात कहते हुए छोड़ दिया। बाद में मजदूर एसपी के पास पहुंचा और पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.