रेप के आरोपी को 10 साल की सजा
मेरठ, सितम्बर 4 -- शादी का झांसा देकर रेप करने के दोषी को कोर्ट ने 10 साल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। पीड़िता ने बताया था कि उसे सरधना के गांव जुल्हैड़ा निवासी सुमित ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रस्ताव दिया। तीन साल तक यौन शोषण करने के दौरान आरोपी ने कुछ वीडियो और अश्लील फोटो भी लिए थे। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। केस की सुनवाई पोक्सो कोर्ट-3 में चल रही थी। एडीजीसी आकाश कुमार और वादी पक्ष के वकील राजेंद्र कुमार केस देख रहे थे। मजबूत पैरवी के कारण कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना और गुरुवार को आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.