लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फूलबेहड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक वर्षों तक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि शादी का समय नजदीक आने पर युवक ने दहेज की मांग कर दी। बाइक ,फ्रिज ,कूलर सहित तमाम दहेज़ की मांग पर अड़ गया। युवती और उसके परिजनों के समझाने के बाद भी युवक नही माना तो रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.