रेप के आरोपी के मेडिकल परीक्षण से इंकार पर मांगा स्पष्टीकरण
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- इटावा। पोक्सो एक्ट के आरोपी का मेडिकल परीक्षण करने से जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने इंकार कर दिया। सीएमएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। ऊसराहार थानाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने इस संबंध में सीएमएस से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि शनिवार तड़के 4 बजे पुलिस टीम दुष्कर्म आरोपी रामनिवास को जिला अस्पताल लाई थी, लेकिन डॉ. ओमकांत राजपूत और फार्मासिस्ट शरद तिवारी ने सुबह की शिफ्ट का हवाला देकर मेडिकल करने से मना कर दिया और आरोपी को भर्ती कर लिया। पुलिस के अनुसार संवेदनशील मामला बताने के बावजूद मेडिकल नहीं किया गया। शिकायत मिलने पर सीएमएस डा. पारितोष शुक्ला ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिला अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.