शिवपुरी, मार्च 14 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के रन्नौद कस्बे में रेप की घटना के बाद हालात हिंसक हो गए। आंगनवाड़ी सहायिका के साथ रेप का आरोप लगने के बाद पीड़िता के आक्रोशित परिजन आरोपी इंदल गुर्जर के घर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई आरोपी की 60 साल की मां शिव कुंअर गुर्जर की लाठियों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इंदल सिंह गुर्जर पर आंगनवाड़ी सहायिका के साथ रेप का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.