सहारनपुर, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की गागलहेड़ी पुलिस ने एक ऐसी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। एक युवक ने खुद के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे से बचने और कानून की नजर में खुद को 'मुर्दा' साबित करने के लिए अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश को अपनी कार में रखकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन, उसके भाई और दो साथियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।यह है पूरा मामला एसएसपी अभिनंदन सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 25 फरवरी को गागलहेड़ी क्षेत्र के चौराखुर्द-चांदपुर मार्ग पर एक जली हुई ऑल्टो कार मिली थी। कार की ड्राइविंग सीट पर एक शव पूरी तरह जल चुका था। प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कार के मालिक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.