बेगुसराय, जुलाई 29 -- सिमरिया धाम। चकिया थाना की पुलिस ने रेप केस में दो वर्ष से फरार चल रहे सिमरिया घाट बिंदटोली गांव के एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक सिमरिया घाट बिंदटोली गांव के लोचन मुखिया के पुत्र चंदन महतो है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि उक्त युवक पिछले दो वर्ष से फरार चल रहे थे। उसके घर की कुर्की भी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...