रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 90 लाख वसूलने वाली शातिर महिला; गुरुग्राम पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- गौरव चौधरी, गुरुग्राम ऑनलाइन पहचान और दोस्ती के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करने और लाखों रुपये ऐंठने का एक बड़ा मामला गुरुग्राम में सामने आया है। थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 24 वर्षीया महिला को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की नकद राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर पीड़ित को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर अब तक लगभग 90 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने 4 अक्तूबर को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों के बीच ऑनलाइन चैट शुरू हुई और धीरे-धीरे मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.