पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में जिस शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, वह आरोप पुलिस जांच में झूठा निकला। पड़ताल के बाद डीएनए जांच में पता चला कि उस मृत नाबालिग का पिता गांव का ही एक किशोर था। आरोपी किशोर छात्रा का दोस्त बताया जा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने किशोर को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप की जांच के बाद 24 जुलाई को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। जांच के लिए मृत शिशु और शिक्षक के डीएनए टेस्ट कराया। जैविक नमूनों को क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर की रिपोर्ट में डीएनए मैच नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों के रक्त नमूने लेकर 12 अक्तूबर को दोबारा जांच के लिए भेजे। जिसमें से एक की रिपोर्ट ...