रेप का केस वापस न लेने पर मां और तीन बेटियों को दी जान से मारने की धमकी
लखनऊ, जुलाई 16 -- चिनहट में दुष्कर्म के मामले में मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी के पिता और चाचा ने पीड़िता की मां को धमकी दी। आरोपियों ने तीनों बेटियों को भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 12 जनवरी की शाम इलाके में रहने वाले अयान ने घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। चिनहट पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता की मां का आरोप है कि जेल में बंद अयान के पिता शाहिद और चाचा वहीद केस वापस लेने और उनके पक्ष में बयान देने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। 17 मार्च की रात करीब 8 बजे दोनों आरोपी डंडे लेकर पीड़िता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि अयान 24 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.