नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और विधायक गंभीर आपराधिक आरोपों में कानून के शिकंजे में आ गए हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पश्चिम सीट से टीएमसी विधायक परेश राम दास को सोमवार (9 नवंबर 2026) को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, विधायक परेश राम दास दुष्कर्म, रंगदारी और आपराधिक साजिश जैसे कई संगीन मामलों में काफी समय से फरार चल रहे थे और सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।विधायक को पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर बिछाया गया जाल बारूईपुर जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे विधायक परेश राम दास मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही SOG टीम ने...