संवाददाता, मार्च 12 -- मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर मोहल्ले के लोगों पर धौंस जमाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने घर के बाहर आईएएस अधिकारी होने का बोर्ड भी लगा रखा था और उसी के सहारे आसपास के लोगों पर रौब झाड़ता था। बुधवार देर रात हंगामा करने के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने पूरे मामले का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान फूलबाग कॉलोनी निवासी राहुल कौशिक के रूप में हुई है। वह खुद को वर्ष 2008 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था और इसी आधार पर मोहल्ले के लोगों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था। घर के बाहर लगा रखा था IAS का बोर्ड पुलिस के अनुसार राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.