मोतिहारी, अगस्त 11 -- तेतरिया ,निसं.। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी राजेपुर थाना क्षेत्र के मनियापुर गांव निवासी विक्की सिंह ने पुलिस की दबिश पर सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि मुख्य आरोपी विक्की सिंह अपने गांव मनियारपुर में स्कूल चलता है। अपने स्कूल की छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया था । जिससे बच्ची बेहोश हो गई।इसकी सूचना बच्ची के परिवार को मिला तो जब उन्होंने पूछताछ की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर बच्ची की मां ने मोतिहारी महिला थाना में विक्की सिंह सहित अन्य लोग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस के लगातार दाबिश पर सोमवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के समय राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, महिला थानाध्यक्ष ...