एक संवाददाता, जून 2 -- बिहार के सीवान जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकी मिली है। लड़की की लाश मिलने के बाद परिजनों ने संगीन इल्जाम लगाए हैं और कहा है कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है और फिर हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दियाा गया है। यहां जीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित बगीचे में एक किशोरी का शव आम के पेड़ से लटकता मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों को आशंका है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि रविवार कि शाम तेज आंधी और बारिश के बाद गांव के लड़के आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे। इस दौरान इनकी नजर आम के पेड़ से लटकते हुए एक शव पर प...