बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पचपेड़वा के एक गांव में थारू जनजाति की किशोरी के साथ हुए रेप कांड की जांच करने के लिए सोमवार को जिले में एसटीएफ पहुंची। एसटीएफ के पहुंचते ही पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने लोगों का बयान दर्ज कराया। जिले के वरिष्ठ पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारी इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। क्योंकि मामला किशोरी के गर्भपात से भी जुड़ा हुआ है।जिले में रेप कांड की जांच भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पचपेड़वा के जूड़ीकुइंया में बिना पंजीकरण संचालित नूर हेल्थ एंड फिजियोथेपी सेंटर पर थारू जनजाति की किशोरी के साथ हुए रेपकांड के बाद यह मामला चर्चित हुआ। दरअसल इसी सेंटर पर 15 वर्षीय थारू किशोरी का रेप के बाद गर्भपात कराया गया था। उस समय इसे तत्कालीन ...