हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 7 -- प्रयागराज के थरवई थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव के सामने पांच दिन पहले रेलवे ट्रैक पर किशोरी की सिरकटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर झांसा देकर दुराचार करने और जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने दो दोस्तों के साथ धमकाने का भी आरोप लगाया है। इससे आजिज आकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दो जनवरी को 17 वर्षीय लड़की की रेलवे ट्रैक पर सिरकटी लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त करने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के पिता ने गांव के आदर्श पटेल के खिलाफ लड़की के साथ झांसा देकर दुराचार करने, शादी नहीं करने पर जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.