हजारीबाग, मार्च 17 -- बरही प्रतिनिधि। रेन बो स्कूल शिवपुर बरही में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्र छात्राओं के बीच गणित विषय को बढ़ावा देने और गणित के प्रति उनमें रुचि विकसित करने के लिए गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के गणितीय प्रश्न दिए गए, जिनका उत्तर बच्चों ने अपनी समझ और क्षमता के अनुसार दिया। गणित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरुषि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नताशा परवीन द्वितीय और सिमी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि गणित महत्वपूर्ण विषय है, जो बच्चों के तार्किक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं म...