आगरा, जनवरी 11 -- कासगंज मंडी समिति परिसर में स्थित गौशाला का प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण एवं विधायकों व डीएम द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गोवंश की संख्या, उनके भरण-पोषण, चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। प्रभारी मंत्री ने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में स्वच्छता, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल एवं समय-समय पर पशु चिकित्सा परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने गायों को गुड़ हारा चारा खिलाया। निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि ठंड गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.