बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। रेन बसेरों में सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने जनपद के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को रेन बसेरों की व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी रेन बसेरों में हीटर, रजाई-कंबल, पेयजल, गर्म पानी और प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। जहां हीटर खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए या नए हीटर की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही रेन बसेरों में साफ-सफाई और नियमित निरीक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है। लापरवाही पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी रेन बसेरे में अव्यवस्था पाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.