रेन कट पर 'मरहम पट्टी', यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
अररिया, सितम्बर 11 -- अररिया,निज संवाददाता। महज एक साल पहले शुरू हुई 4410 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय रेल परियोजना सामान्य बारिश में ही प्रशासनिक दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। अररिया कोर्ट के हृदयपुर वार्ड संख्या 7 स्थित बीआर-5 पुल के पास मिट्टी कटाव के कारण पटरी से महज दो हाथ दूर गहरे गड्ढे बन गए, वहीं कैपलिंग में दरारें भी देखी गईं। गुरूवार के अंक में 'हिन्दुस्तान' में खबर छपने के बाद रेलवे विभाग ने त्वरित कार्रवाई का दावा करते हुए मरम्मत का काम तो शुरू किया, लेकिन अपनाए गए तरीके ने स्थानीय लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। आरोप है कि रेलवे कर्मियों ने गहरे रेन कट में झाड़ियों और मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, स्थायी समाधान की मांग: वार्ड संख्या सात के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.