नई दिल्ली, मई 2 -- 7 सीटर एसयूवी की डिमांड काफी बढ़ी है। बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों के लिए 7 सीटर एसयूवी काफी प्रैक्टिकल ऑप्शन है। अगर आप भी 7 सीटर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई 7 सीटर एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें रेनो बोरियल, स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और किआ सोरेन्टो के साथ हुंडई की 7 सीटर एसयूवी भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली चार बेहतरीन 7 सीटर एसयूवी के बारे में।Mahindra Scorpio-N Facelift महिंद्रा काफी समय से स्कॉर्पियो-एन के फेसलिफ्ट पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई शॉट्स के अनुसार कंपनी इसमें नई रेक्टैंगुलर ग्रिल, रिवाइज्ड हेडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, रीडिजाइन्ड डीआरएल और नए फॉग लैंप्स देखने ...