नई दिल्ली, मई 30 -- भारतीय में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रेनॉल्ट (Renault) और निसान (Nissan) की जोड़ी एक बहुत बड़े गेम प्लान पर काम कर रही है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में चार नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां रेनॉल्ट के नए 'RGMP' प्लेटफॉर्म पर बनेंगी जिस पर पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) सभी तरह के इंजन फिट हो सकते हैं। इन कारों में गूगल के साथ मिलकर तैयार की गई एडवांस्ड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।रेनॉल्ट ब्रिजर पेट्रोल एंड हाइब्रिड रेनॉल्ट ब्रिजर कंपनी की स्ट्रेटजी का सबसे अहम हिस्सा है। यह एसयूवी बेहद मस्कुलर, बॉक्सी और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ आएगी। इसमें शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पेस मिलेगा। इसमें 1.2-ल...