नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। रेनेसां फेस्टिवल 2026 के पहले दिन शास्त्रीय और समकालीन नृत्य शैलियों का सुंदर मेल देखने को मिला। लाइट सेंस आर्ट फाउंडेशन द्वारा मिलिंद श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की विशेषता भारतीय कलाओं की निरंतरता, नवाचार और जीवंतता रही। कार्यक्रम की शुरुआत शोवना नारायण, रंजना गौहर और गीतांजलि लाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से की। इस दौरान चेन्नई के मुरुगन कृष्णन को लाइट डिजाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शाम की मुख्य प्रस्तुति संहृति रही, जिसकी कोरियोग्राफी नारायण शर्मा ने की। अन्य प्रमुख प्रस्तुतियों में माया: द लास्ट इमिटेशन, शिवा और मिराज शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.