रुडकी, मार्च 16 -- भारत विकास परिषद संपर्क शाखा मंगलौर की ओर से रविवार को सीताराम वाटिका में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026-27 के लिए शाखा के नए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। इसमें रेनू गुप्ता को अध्यक्ष व लवी सिंघल को सचिव चुना गया है। लवी सिंघल लगातार तीसरी बार सचिव चुने गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रांतीय संयोजक (संस्कार) डॉ. राजीव गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.