सोनभद्र, मार्च 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में 38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस पर आयोजित ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में आरसीसी रेनुसागर ने शक्तिनगर को 5 विकेट से हरा दिया । रेनुसागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया शक्तिनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 126 रन बनाए जिसमें रियांश ने 44, सौरव ने 24 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से सतेंद्र सिक्कू ने 4, गौरी शंकर ने 3 विकेट लिए जवाब में आरसीसी रेनुसागर ने 5 विकेट पर 16.5 ओवरों में 128 रन बना के जीत दर्ज की जिसमें संजय ने नाबाद 44, सतेंद्र सिक्कू ने 32 रन नाबाद बनाये, शक्तिनगर के तरफ से करन ने 2 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सतेंद्र सिक्कू को संजय उपाध्याय द्वारा दिया गया । मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित जन...