नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अब पूजा पंडालों में रेनकोट और वॉकी-टॉकी रखने के साथ भीड़ को संभालने के लिए नियमित घोषणाएं करना जरूरी होगा। लोगों को पंडाल के अंदर वीडियो बनाने और सेल्फी लेने से रोकने के लिए भी कहा गया है। करीब 400 पूजा समितियों के संगठन फोरम फॉर दुर्गोत्सव और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। शनिवार को उत्तर कोलकाता के चोरबागान इलाके में स्थित लोकप्रिय दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मची थी। सप्तमी की शाम पंडाल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने से सड़कें फिसलन भरी हो गईं और संकरी गली में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ को गोली मारकर इस देश में ...