शामली, जून 7 -- चौसाना। रेत खनन के पटटे से रेत से भरे डम्पर को गांव के बीच से निकालने को लेकर विवाद हो गया। बढते विरोध को देखते हुए ग्रामीण रात्रि के समय मे सडक पर आ गए और विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और दोनो पक्षो को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया। एसओ झिंझाना मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया गया। शनिवार की देरशाम को एक डम्पर गांव के बीच से गुजरा । आरोप है कि मार्ग को अवरूद्ध करने के लिए लगाई गई ट्राली को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणो को लगी तो रोष फैल गया। यह भी पढ़ें- हरियाणा से आ रहे अवैध रेत खनन पर शिकंजा, तीन ट्रक सीज ग्रामीण हुए और चर्चा होने लगी कि रेत के किसी भी वाहन को यहॉ से नही गुजरने दिया जायेगा। सूचना पर बिडौली व झिंझाना पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले की जानकारी करते हुए दोनो पक्षो से वार...