रामपुर, जून 13 -- टांडा। शनिवार की सुबह राजस्व टीम को नगर में अवैध तरीके से रेत लाने का कार्य कर रही पिकअप गाड़ी के आने की सूचना मिली थी। राजस्व टीम ने नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के आदेश पर मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला मोतीनगर झंडा चौक के पास से अवैध पिकअप को पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने पिकअप को दड़ियाल मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति में खड़ा करा दिया है। वहीं नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित ने बताया कि पिछले दस दिनों में अब तक आठ से अधिक बिना बैध प्रपत्र के चल रहीं रेत से भरी पिकअप गाड़ियों को पकड़ा जा चुका है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 20,550 घनफीट उजला बालू जब्त, प्राथमिकी की अनुशंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...