रामपुर, जून 16 -- सैफनी/ढकिया। आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर ढकिया गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे के समय रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मोबाइल शॉप पर पलट गया। हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, डंपर के पलटने से दुकान को नुकसान पहुंचा। मकान मालिक ब्रजनन्दन सिंह चौहान ने मामले की सूचना पुलिस चौकी में तहरीर देकर दी है। हादसे के बाद डंपर में भरा रेत सड़क पर फैल गया।रेत उतारे जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने का प्रयास किया। दुकान स्वामी के मुताबिक डंपर पलटने से दुकान की दीवारें और लिंटर भी चटक गया। करीब एक लाख रुपए...