रेत से भरा ट्रक हार्डवेयर की दुकान में घुसा
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मंसूरपुर। रविवार दोपहर क्षेत्र के संधावली कट पर रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित हार्डवेयर की दुकान में जा घुसा,जिससे दुकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि दुकानदार ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। थाना क्षेत्र के हाईवे पर संधावली कट के पास शुभम कुमार की हार्डवेयर की दुकान है।रविवार दोपहर वह दुकान पर मौजूद था,तभी रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।ट्रक को अपनी ओर आते देख शुभम तुरंत दुकान के अंदर की ओर भागा,जिससे वह बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक व उसके सहयोगी को बाहर निकाला।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन दुकान व ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.