गोंडा, अप्रैल 15 -- नवाबगंज, संवाददाता। ढेमवा पुल के निकट बाढ़ से तबाह हुई सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मौजूदा समय में बनवाया जा रहा पीपे का पुल अब कई बड़े सवालों से घिर गया है। विभाग ने पीपे के पुल का निर्माण तब शुरू किया जब गर्मी आ गई और कटान वाले जगह पर पानी पूरी तरह से सिमट गया। इतना ही नहीं कच्चा बाईपास बनाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन पहले से सुचारू है। वर्ष 2022 में सड़क कट जाने के चार साल बाद समस्या के स्थाई निदान की बजाय विभाग को पीपे के पुल के निर्माण की सुधि आई है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण के धीमे काम से लगता है जाम लोगों का कहना है कि जब मानसून को छोड़कर आमदिनों में आवागमन किनारे से सुचारू रहता है तब पुल निर्माण की क्या उपयोगिता है। बताया जा रहा है बरसात में पीपे का पुल खोल लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अखिल...