संभल, अप्रैल 7 -- जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार, खनन अधिकारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने जुनावई क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर खनन अधिकारी शिवम कुमार और तहसीलदार रविंद्र कुमार ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों में क्षमता से अधिक रेत भरी पाई गई, जिस पर एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने ओवरलोडिंग के तहत कार्रवाई करते हुए कुल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। खनन विभाग द्वारा भी अलग से जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिला...