रामपुर, जनवरी 6 -- परिवहन विभाग ने सोमवार की देर रात चेकिंग अभियान के दौरान रेत से भरे दो ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया जबकि नियमों की अवहेलना करने पर पांच अन्य डंपरों का चालान किया गया है। सीज किए गए दोनों डंपरों को पुलिस अभिरक्षा में मानपुर तिराहे पर खड़ा कराया गया है। बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव विभागीय टीम के साथ गश्त पर निकले। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित खनन चेकपोस्ट पर जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच डंपरों का चालान किया गया। जांच के दौरान दो डंपरों का वजन कराए जाने पर वे ओवरलोड पाए गए। जिस पर दोनों वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में मानपुर तिराहे पर खड़ा कराया गया। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.