नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- आज सबकुछ स्मार्ट हो गया है। बच्चों का क्लासरूम भी स्मार्ट हो गया है। ज्यादातर स्कूलों में पढ़ाई डिजिटल तरीके से हो रही है। बच्चे मोबाइल और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स के इस्तेमाल से पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच केरल की एक बुजुर्ग महिला का बच्चों को पढ़ाने और लिखाने का अंदाज खूब वायरल हो रहा है। वो बच्चों को जमीन पर रेत बिछाकर बच्चों को अक्षर लिखना सीखा रही है।इसके लिए ना तो उन्होंने कॉपी का इस्तेमाल किया और ना ही पेन-पेंसिल या फिर किसी गैजेट्स का सहारा लिया। उनके पढ़ाई कराने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।बच्चों को पढ़ाने का अनोखा अंदाज वायरल इंस्टाग्राम पर Mom of Safaachiii नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में केरल की बुजुर्ग महिला, जिन्हें प्य...