प्रयागराज, अप्रैल 7 -- विश्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालात और मानवता पर मंडराते संकट के बीच जन जागरूकता के लिए संगम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मंगलवार को रेत पर कलाकृति बनाई। संगम तट पर सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्त की अगुवाई में कलश धूरिया, अदिति त्रिपाठी व प्रिंस गुप्त ने 'युद्ध बनाम मानवता' कलाकृति के जरिए समाज को शांति, एकता व मानवता का संदेश देने का प्रयास किया। सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि कलाकृति के जरिए अगर युद्ध जीतेगा तो इंसान हार जाएगा का संदेश दिया गया है। यह दर्शाया गया कि युद्ध से केवल विनाश और पीड़ा मिलती है। इस दौरान लोगों ने कलाकृति को अपने कैमरों में कैद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...