लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- लखीमपुर। निघासन तहसील के ग्राम पंचायत मांझा में जौराहा नाले पर हो रहे रेत खनन के कारण बढ़ते भूमि कटान से आक्रोशित ग्रामीणों ने को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर खनन कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि आवंटित खनन पट्टे के नाम पर हो रहा अत्यधिक खनन नाले की चौड़ाई को खतरनाक स्तर तक बढ़ा रहा है, जिससे सैकड़ों बीघा उपजाऊ कृषि भूमि नाले में समा चुकी है। अब कटान की जद गांव के मकानों और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले के किनारे स्थित गुरुद्वारा साहिब भी खतरे में है। यदि खनन नहीं रोका गया तो पूरा मांझा गांव संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 13 नवंबर 2025 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दुधवा टाइगर रिजर्व के निकटवर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां एक किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.