फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। सरकार के खान एवं भूविज्ञान निदेशालय ने प्रदेश में रेत खनन को लेकर ई-नीलामी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद और पलवल जिलों में लघु खनिज रेत के उत्खनन के लिए खनन अनुबंध, खनिज अधिकार प्रदान करने के लिए ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक बोलीदाता 22 जनवरी तक यूजर आईडी पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड, अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) तथा ई-सर्विस शुल्क जमा कर सकते हैं। सभी भुगतान और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य बोली प्रक्रिया 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगी और नीलामी समाप्ति तक जारी रहेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को नीलामी समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक बोली सुरक्षा...