रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार देर रात रुद्रपुर स्थित रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क पर पड़े रेत के ढेर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम नानकपुरी टांडा, रामपुर यूपी निवासी 35 वर्षीय रंजीत विश्वास पुत्र मुकुंद विश्वास अपने साथी बाबू हालदार पुत्र लाखन के साथ कार से दिनेशपुर गए थे। देर रात दोनों रिंग रोड से होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर पड़े रेत के ढेर से टकरा गई और पलट गई। यह भी पढ़ें- रेत के ढेर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक रंजीत विश्वास को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबू हालदा...