किशनगंज, जून 10 -- टेढ़ागाछ - एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवेली पंचायत अंतर्गत लोधाबाड़ी स्थित रेतुआ नदी पर निर्माणाधीन आरसीसी पुल के समीप बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार को नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। डायवर्सन के क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है तथा ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, आरपी कंस्ट्रक्शन द्वारा रेतुआ नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था। इसी मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते थे। मंगलवार को नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धार आने से डा...