रेती सराय मोहल्ले के लोगों ने चंदा एकत्रित कर कराया नाली निर्माण
शामली, मार्च 19 -- थानाभवन। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी थानाभवन के रेती सराय मोहल्ले टूटी नाली के कारण जलभराव से जूझ रहे मोहल्लेवासियों को खुद ही नाली का निर्माण कर समस्या का समाधान ढूंढ लिया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि वह सभासद से लेकर चेयरमैन एवं नगर पंचतायत के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके थे। इससे मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय से रेती सराय मोहल्ले के लोग नाली टूटी होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा था, बल्कि बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ था। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही। लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 9 महीनों से इस कार्य को लेकर कोई प्रस्ताव तक नहीं बनाया गया। नगर पंचायत में पिछले 8-9 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.