शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- ददरौल। ग्रीन वैली चौराहे पर रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पकड़ी गई, जिसे बाद में सीज कर दिया गया। हालांकि बाइक चला रहे दोनों व्यक्तियों को बिना ठोस पूछताछ के छोड़ दिए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एसआई दीपू सिंह चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यूपी 70 नंबर की एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह होने पर बाइक की जांच की गई, जिसमें इंजन और चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने किया पैदल रूट मार्च साथ ही चेसिस नंबर खरोंचा हुआ भी प्रतीत हुआ, जिससे वाहन के संदिग्ध होने की पुष्टि हुई। इसके बावजूद पुलिस ने बाइक सवारों से गहन पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.