रेतीवाला में दस बीघे अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी भाऊवाला क्षेत्र के रेतीवाला में करीब 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को एमडीडीए की टीम ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई।एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने बताया कि यह अवैध प्लॉटिंग अभिनव बंसल के नाम पर चिन्हित की गई थी। एमडीडीए के बिना परमीशन के अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। बताया कि शिकायत के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस का कोई जबाब नहीं दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध प्लॉटिंग के को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रीतम सिंह चौहान,अमन पाल, सिद्धार्थ सेमवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.