बरेली, मार्च 12 -- खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 10 मार्च की रात वह टीम के साथ थाना सुभाषनगर क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और आईएसटीपी की जांच के लिए अभियान चला रहे थे। इस दौरान यूपी 25 ईटी6776 को रोका गया। टीम के सदस्य ने जब एम चेक एप के माध्यम से चेक किया तो वाहन के पास आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिस्ट पास) भी मौजूद नहीं था इसके साथ ही ट्रक में 36 घन मीटर रेता भरा मिला। ट्रक के चालक फिरोज अली ने पूछताछ करने पर बताया कि बहेड़ी टोल प्लाजा के पास वह जांच टीम को चकमा देकर फरार हुआ। उसको ऐसा करने के लिए वाहन स्वामी ने कहा था। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.