अररिया, मार्च 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की 105 वीं जयंती के मौके पर बुधवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। जिला मुख्यालय के अलावा रेणु गांव औराही हिंगना, नवोदय विद्यालय, भरगामा आदि जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। शहर के रेणु कुंज स्थित रेणु जी के आदम कद प्रतिमा पर डीएम विनोद दूहन सहित अन्य अधिकारी, अधिवक्ता, शहर के गणमान्य लोग पहुंचकर माल्र्यापण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया गया। डीएम श्री दूहन ने कहा कि रेणु जी की कृतियां हमारे साहित्यक धरोहर का अनमोल हिस्सा है जिन्होंने ग्रामीण जीवन व मानवीय संवेदनओं को अपनी लेखनी से जीवंत किया। वहीं दूसरी ओर रेणु गांव औराही हिंगना में परिजनों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.