मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में शनिवार को स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की पुण्यतिथि पर 'हिन्दी साहित्य में आंचलिकता : विशेष संदर्भ रेणु' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रेणु जी की अनूठी रचना-दृष्टि व आंचलिक सरोकार उनकी समाजवादी विचार व दृष्टि का प्रतिफल है। उनकी दृष्टि समाजवादी विचारधारा से लैस थी।संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार व संचालन डॉ. आशीष कुमारी कान्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। डॉ. नीरज कुमार मिश्र ने विषय-प्रवेश कराया। विभागाध्यक्ष प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने फणीश्वरनाथ रेणु के लेखन के अनूठे वैशिष्ट्य व अवदान को रेखांकित करते हुए उनके लेखन को अपने समय का एक...