सोनभद्र, दिसम्बर 14 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के शिवा पार्क स्थित एक हास्पिटल परिसर में रविवार को इंडियन रेड क्रास सोसाइटी व प्रयास फाउंडेशन की तरफ से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया व जांच के उपरांत 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर के दौरान समाज में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता देखने को मिली। खास बात यह रही कि कई दंपति जोड़ों सुशीला-नवीन सैनी,ज्योति-विकाश गुप्ता ने एक साथ रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने। रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह और सेवा भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के प्रबंधन कार्यसमिति सदस्य व प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप कुमार दुबे ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.