सोनभद्र, जनवरी 3 -- रेणुकूट। निषाद समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से रेणुकूट में निषाद कल्याण सभा रेणुकूट का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजकुमार साहनी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजपति साहनी को उपाध्यक्ष, रवि साहनी को सचिव, अजीत कुमार चौधरी को महासचिव, शिवनरेश को कोषाध्यक्ष, मंगल चौधरी को संगठन मंत्री तथा राजमनी चौधरी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, गजाधर चौधरी, सूरज देव चौधरी, मंगल चौधरी, राजमनी चौधरी, दशरथ कश्यप, राजेश, अंकित, कैलाश निषाद, मुकुंद लाल, रवि साहनी, सीताराम केवट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.