सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के रेणुकूट एवं ओबरा डैम रेलवे स्टेशन से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर धनबाद से मुंबई के बीच संचालित साप्ताहिक ट्रेन का संचालन नियमित करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से सोनभद्र समेत पूरे उर्जांचल क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई तक आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। अब यात्रियों को अनियमितता की समस्या से छुटकारा मिलेगा और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। ट्रेन संख्या 13380 धनबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 8:00 बजे प्रस्थान कर बुधवार सायं 4:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 13379 लोकमान्य तिलक ...