बागपत, मई 21 -- बागपत। बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष चौधरी ने खेकड़ा स्थित हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों कलाकारों के बीच आगामी प्रोजेक्ट्स, संगीत और फिल्मों को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान दोनों कलाकारों ने मनोरंजन उद्योग में बदलते ट्रेंड, क्षेत्रीय संगीत की बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य में साथ काम करने की संभावनाओं पर विचार साझा किए। अभिलाष चौधरी बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। वे दबंग 3, सिकंदर और पलटन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म मातृ भूमि को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। इसमें वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। दूसरी तरफ रेणुका पंवार लगातार अपने हरियाणवी गीतों से युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। दोनों कलाकारों ने एक-दू...